Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर की तारीफ, ट्वीट करते हुए कहा धामी 20-20 मैच के ‘धाकड़ बल्लेबाज’

उत्तराखंड: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर की तारीफ, ट्वीट करते हुए कहा धामी 20-20 मैच के ‘धाकड़ बल्लेबाज’

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड में दौरे पर हैं ऐसे में उत्तराखंड आने के बाद राजनाथ सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि

 

” क्रिकेट की भाषा में अगर कहूं तो 20-20 के मैच में धामी जी को आखिरी ओवर में उतारा गया है। धामी जी काफी ‘धाकड़ बल्लेबाज’ है। उन पर उत्तराखण्ड के लोगों की बहुत सारी उम्मीदें टिकी हुई हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वे इन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।’

साफ है बीजेपी आलाकमान ने पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को कुर्सी से हटाया फिर तीरथ सिंह रावत को भी हटाया गया एक युवा चेहरे के रूप में विधायक पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया और पुष्कर सिंह धामी ने भी लगातार अपने फैसलों से आलाकमान द्वारा उन्हें दी गई जिम्मेदारी को लेकर फैसला अभी तक सही साबित होता नजर आ रहा है

साफ है चुनाव से पहले भाजपा का जो ग्राफ नीचे जा रहा था पुष्कर सिंह धामी के आने के बाद वह ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है ऐसे में आने वाले समय में सरकार के द्वारा लिए जाने वाले फैसले बीजेपी को सत्ता में वापसी भी करवा सकती है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ के अंतर्गत मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *