Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड:अनियंत्रित कार सब्जी के खोखे में जा घुसी, अफरातफरी मची, बड़ा हादसा टला

उत्तराखंड:अनियंत्रित कार सब्जी के खोखे में जा घुसी, अफरातफरी मची, बड़ा हादसा टला

ख़बर ऊधम सिंह नगर से

जानकारी अनुसार के खटीमा चकरपुर बाजार में एक कार अनियंत्रित होकर सब्जी के खोखे में जा घुसी। इस दौरान खोखे में रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

 

सितारगंज रोड निवासी ओम अग्रवाल एवं कमलेश सोलंकी कार संख्या यूके06एएच 3752 से बुधवार देर रात को बनबसा की ओर से खटीमा आ रहे थे। इसी दौरान उनकी कार बाजार में अनियंत्रित होकर पहले राजमार्ग किनारे बनी नाली से टकराई। उसके बाद कार चकरपुर निवासी हरिशंकर के सब्जी के खोखे में जा घुसी। जिसमें खोखे में रखी सब्जी, फल, फ्रिज, ठंडा व किराने का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। कार से समीप में स्थित पंकज कश्यप का टिनशेड भी क्षतिग्रस्त हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की गति अत्यधिक तेज थी। कार के खोखे में घुसने के बाद तेज से धमाका भी हुआ। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार में सवार दोनों युवकों को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को सूचना दी। इस मामले में खोखा स्वामी हरिशंकर व पंकज कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी धीरज वर्मा ने बताया कि मामले की जा की जा रही। खोखे में घुसी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरीश रावत ने कहा खूब दिखाएं, बड़े-बड़े पर्दों पर भी दिखाएं पर भाजपा गर्भधारण करवाने वाले बाप का नाम भी बताए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *