Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड में मानसून की विदाई टली, 30 सितंबर तक येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून की विदाई टली, 30 सितंबर तक येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून की विदाई अभी टलती नजर आ रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान में 30 सितम्बर तक भारी से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद भी मौसम यथावत बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, सोमवार को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। मंगलवार को भी इन जिलों में व कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि हो सकती है।

 

29 व 30 को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जना, आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही भारी से मध्यम बारिश की संभावना है। मंगलवार के बाद अगले दो दिनों में भी मौसम में परिवर्तन की संभावना नहीं है। प्रदेश में मानसून की विदाई आमतौर पर 28 से 30 सितम्बर तक मानी जाती है। लेकिन अभी प्रदेश से मानसून विदाई के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के पूर्व के अनुमान के अनुसार अक्तूबर प्रथम सप्ताह तक की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न ई-मार्केटिंग पोर्टल्स के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों की देश और दुनिया के हर क्षेत्र से ऑनलाइन ख़रीदारी की जा सकेगी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *