Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। इस बार भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग के पवालीकांठा बुग्याल के पास रहा केंद्र

उत्तराखंड में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। इस बार भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग के पवालीकांठा बुग्याल के पास रहा केंद्र

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मामूली रूप से भूकंप के झटके महसूस हुए हैं, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.3 मापी गई है। भूकंप से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं है। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले से सटे पवालीकांठा बुग्याल के पास भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है।

उत्तराखंड राज्य भूकंप के लिहाज से बहुत ही संवेदनशील राज्य है। यहां बीते कुछ महीनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार दोपहर में भी रुद्रप्रयाग जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। अगर इसी माह की बात करें तो 11 सितंबर को चमोली जिले में भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 मापी गई और इसका केंद्र चमोली जिले में जोशीमठ के पास पांच किलोमीटर की गहराई में था। इससे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। आपको बता दें कि इस साल जनवरी से अब तक उत्तराखंड में नौ बार धरती डोल चुकी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अनजान भय से भयभीत कांग्रेस स्वयं ही भाजपा को उकसा रही,जाने पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *