Saturday, October 24News That Matters



रुड़की : ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार दंपती, पति की मौत; बच्‍चा और पत्‍नी घायल

बाइक सवार एक दंपती को ट्रक ने उस समय चपेट में ले लिया जो वह सहारनपुर (उत्‍तर प्रदेश) स्थित मेला गुघाल में जा रहा था। इस हादसे में पति की मौत हो गई है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रोहल्की गांव निवासी छोटा अपनी पत्नी व बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सहारनपुर स्थित मेला गुघाल में प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह लाठर देवा हुन गांव के समीप पहुंचा तो सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चलते बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। छोटा को रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष झबरेड़ा रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के स्वजन को सूचना दे दी गई है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पत्नी और बच्चे की हालत अब ठीक है। हालांकि, उनका उपचार अभी जारी है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री का साफ कहना है कि शासन-प्रशासन की जवाबदेही जनता के प्रति होनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *