Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड:हाईवे पर तेज रफ्तार कार बस में घुसी,तीन युवक घायल

उत्तराखंड:हाईवे पर तेज रफ्तार कार बस में घुसी,तीन युवक घायल

ख़बर रामनगर से

बता दे कि मिली जानकारी के अनुसार हाईवे पर तेज स्पीड फोर्ड इवेंडर एसयूवी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बस से घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस और कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। चालक नशे में धुत था। हादसे के दौरान बस के पीछे खड़ी अल्टो कार को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे में घायल तीन युवकों को चिकित्सालय पहुंचाया गया। गंभीर घायल एक युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

 

मंगलवार रात साढ़े 12 बजे रामनगर की ओर से फोर्ड इवेंडर कार में सवार चालक समेत रुद्रपुर के छह युवक ढिकुली की ओर जा रहे थे। लखनपुर व लोनिवि के बीच कार सड़क के किनारे खड़ी बस से भिड़ गई। टक्कर के बाद बस दस फीट पीछे खिसक कर नवीन सुनेजा की अल्टो कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर बाहर आए। कार मालिक नवीन सुनेजा ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने इवेंडर कार सवार घायल रोहित, दानिश व एक अन्य युवक को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। जबकि अन्य तीन युवक ठीक थे। प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को चिकित्सालय से रेफर कर दिया। बस मालिक रामकिशोर की ओर से कार सवार युवकों पर नशे में लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने व वाहनों को नुकसान होने की तहरीर कोतवाली में दी है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कालखण्ड उत्तराखण्ड के लिये आर्थिक समृद्धि सामाजिक न्याय, महिला कल्याण, अवस्थावपना संरचना की दृष्टि से उल्लेखनीय रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *