Sunday, October 25News That Matters



मुख्य सचिव डॉ एस.एस.संधु की अध्यक्षता में उनके सचिवालय सभागार में बाजपुर(ऊधमसिंहनगर) चीनी मिल में ईथेनॉल प्लांट की स्थापना के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

मुख्य सचिव डॉ एस.एस.संधु की अध्यक्षता में उनके सचिवालय सभागार में बाजपुर(ऊधमसिंहनगर) चीनी मिल में ईथेनॉल प्लांट की स्थापना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। चीनी मिलों की आर्थिक स्थिति को अधिक सुदृ़ढ़ किये जाने के उद्देश्य से बाजपुर चीनी मिल परिसर में 100 के.एल.पी.डी क्षमता से प्रस्तावित पी.पी.पी मोड पर बी-हेवी मोलासिवस इथेनॉल प्लांट के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस प्लांट को शीघ्रता से स्थापित करने की स्पष्ट टाइमलाईन बना लें। उन्होंने निर्देशित किया कि इस सम्बन्ध में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार की वांछित अनापत्ति शीग्रता से प्राप्त की जाए तथा अन्य प्रक्रिया को भी तेजी से पूरा किया जाए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि बाजपुर सहकारी चीनी मिल परिसर में जो भी निर्माण गतिविधियां संचालित की जानी है तथा किस उत्पाद निर्माण से किस तरह का आउटकम मिलता है उन सभी का विवरण भी प्रस्तुत करने को कहा।
इस अवसर पर बैठक में सचिव हरबंस सिंह चुघ, सचिव एस.ए. मुरूगेशन, एम.डी उत्तराखण्ड शुगर मिल उदयराज सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *