Saturday, April 18News That Matters

पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत पहुंचे ग्राम पंचायत सोडा सरोली जहां उन्होंने भारी बारिश के चलते भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र सिरवालगढ़ एवं सोडा सरोली का स्थलीय निरीक्षण किया।

पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत पहुंचे ग्राम पंचायत सोडा सरोली जहां उन्होंने भारी बारिश के चलते भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र सिरवालगढ़ एवं सोडा सरोली का स्थलीय निरीक्षण किया। पूर्व सीएम ने जिलाधिकारी देहरादून एवं सचिव लोक निर्माण विभाग को मौके के फ़ोन कर प्रभावित क्षेत्रों को जल्द से जल्द सामान्य करने के निर्देश दिए।

पूर्व सीएम ने स्थानीय जनता के साथ सिरवालगढ़ एवं सोडा सरोली का बारीकी से निरीक्षण कर मौके पर मौजूद सिचाईं व राजस्व विभाग के अधिकारियों को भूस्खलन से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को शीघ्रातिशीघ्र सामान्य करने के आवश्यक निर्देश दिए

यह भी पढ़ें -  मंगलौर में आज तक दो ही ऐसे लोगों का शासन चला है जो सेवा, सुशासन, विकास, जनता से हमेशा दूर रहे हैं, आपका वोट लेकर पूर्व के प्रत्याशी कभी जनता के बीच में नहीं आए:धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *