Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड में मौसम विभाग ने राज्य में 11 सितम्बर तक भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने राज्य में 11 सितम्बर तक भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 12 और 13 सितम्बर के मौसम में भी विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं, लेकिन फिलहाल आगे के लिए अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में आज ओर कल कहीं कहीं तीव्र बारिश के साथ ही भारी से भारी बारिश हो सकती है।

 

कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने व गर्जना भी होगी। भारी से भारी बारिश व तीव्र बौछार होने के चलते संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन, पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क मार्ग अवरुद्ध रहने, मैदानी क्षेत्रों के निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। यात्रियों से पहाड़ी इलाकों में यात्रा को टालने का सुझाव दिया गया है। स्थानीय प्रशासन को भी एहतियाती तौर पर सुरक्षा उपाय करने व आपात स्थिति का सामना करने को अलर्ट किया गया है। 12 व 13 को कुमाऊं मंडल व गढ़वाल क्षेत्र के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आगे के मौसम पर निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  मां-बेटा हत्याकांड: पूजा-पाठ करने घर आए तांत्रिक ने ही किया दोनों का कत्ल, सच जानकर पुलिस भी हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *