Saturday, October 24News That Matters



तमाम आंदोलनों के बीच कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर कही बड़ी बात सुनिए

तमाम आंदोलनों के बीच कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर कही बड़ी बात सुनिए

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने साफ तौर पर कहा कि देवस्थानम बोर्ड को लोग समझ नहीं पा रहे हैं मंत्री के अनुसार मेरा यह आग्रह होगा कि लोग इस बोर्ड को पढ़ें उनके अनुसार हम लोग देवस्थानम बोर्ड का बिल भी छपवा रहे हैं और हमारा यह मानना है कि लोग बिल को पढ़ें और उसका अध्ययन करें

उनके अनुसार जो हक हैं जो हक हकूक हैं उनको हमने डिफाइंड किया हुआ है पहली बार उत्तराखंड के अंदर तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर उनके हक हकूक डिफाइंड किया हुआ है और मैं समझता हूं कि उनके अधिकारों को सुरक्षित किया गया है तो निश्चित रूप से लोग इसको जब समझेंगे तो अप्रिशिएट भी करेंगे

 

उन्होंने हिमाचल का भी उदाहरण देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने सारे मंदिरों को श्राइन बोर्ड में डाला उनके अनुसार इसकी जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि गंगोत्री और यमुनोत्री मे जो समितियां उसको चला रही थी वहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण नहीं कर पा रही थी उनके अनुसार रास्ता भी एक ही है जिसमें सब चीजें चलती हैं वहां पर हर चीज चल रही है घोड़ा गाड़ी भी जा रही है आदमी भी जा रहे हैं

 

जैसे-जैसे यात्री बढ़ रहे हैं जैसे-जैसे रेल की कनेक्टिविटी बढ़ रही है ऑल वेदर रोड बन रही है जैसे जैसे लोग बढ़ेंगे उनकी सुविधाओं के लिए हमारे पास व्यवस्था नहीं है उनके अनुसार व्यवस्थाओं को बनाने के लिए हमें बोर्ड का गठन करना पड़ा और यह तमाम व्यवस्थाएं करनी पड़ी और बिल पास किया गया

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को धरातल पर उतारने का कार्य हो रहा है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *