Sunday, October 25News That Matters



फर्जी आईडी से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग मामले में फेसबुक इंडिया को हाईकोर्ट का नोटिस

हाईकोर्ट नैनीताल ने फेसबुक पर फर्जी आईडी से दोस्त बनाकर उनकी फोटो की एडिटिंग से अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेलिंग के मामले में जनहित याचिका को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने डायरेक्टर फेसबुक इंडिया, केंद्र सरकार, राज्य सरकार, डीजीपी और एसएसपी हरिद्वार को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने के लिए कहा है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान एवं न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ में हुई।

इस मामले में हरिद्वार निवासी आलोक कुमार ने जनहित याचिका दायर की है। इसमें कहा है कि कुछ लोगों द्वारा फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं। फ्रेंड रिक्वेस्ट मंजूर करने वालों की फोटो को एडिटिंग कर उनकी अश्लील वीडियो बनाई जा रही है। ये वीडियो बनाकर उन्हें भेजी जा रही हैं, इसके बाद धनराशि की मांग की जाती है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी कम आयु में बजरंग बली ने महाराज जी पर कृपा की यह किसी दैवीय चमत्कार से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *