Sunday, October 25News That Matters



अनियंत्रित होकर नहर में गिरी हरियाणा के यात्रियों की कार, युवक की मौत; साथी घायल

हरिद्वार: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी हरियाणा के यात्रियों की कार, युवक की मौत; साथी घायल
प्रेम नगर आश्रम चौक नेशनल हाइवे के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया है। मृतक और घायल के परिवार से संपर्क साधा जा रहा है

, हरिद्वार। हरिद्वार जिले के कनखल में हरियाणा के यात्रियों की कार छोटीनहर में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हुआ है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उनके स्वजनों से संपर्क किया जा रहा है।

दरअसल, कनखल क्षेत्र में यात्रियों की एक कार गंगनहर से निकलने वाली छोटी नहर में गिर गई है, जिसमें कार चला रहे युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान राजेश निवासी पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। कार में उसका साथी रविंद्र भी सवार था, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएचओ कनखल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि प्रेम नगर आश्रम चौक नेशनल हाइवे के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया है। मृतक और घायल के परिवार से संपर्क साधा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  जन भावनाओं का सम्मान तथा जनता का हित हमारे लिए सर्वोपरि है : मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *