Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड में यहां पकड़े गए गुलदार की खाल दांत संग ये दो लोग गिरफ्तार पूछताछ जारी

उत्तराखंड में यहां पकड़े गए गुलदार की खाल दांत संग ये दो लोग गिरफ्तार पूछताछ जारी

ख़बर उत्तराखंड से

 

उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स टीम द्वारा भवाली नैनीताल वन प्रभाग के फारेस्ट में वन्य जीव तस्करों पर कार्यवाही करते हुए दो तस्कर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। टीम को उनके कब्जे से एक लैपर्ड खाल व 03 दांत बरामद हुए हैं।जिसमें वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अन्तर्गत धारा 9, 39, 49बी, 50, 51 मामला दर्ज किया गया है।

ये सभी कार्यवाही प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ व कोतवाली भवाली की एक संयुक्त टीम ने की

पकड़े गए आरोपी अनिल कुमार जोशी व विनोद कुमार आर्या को मुखबिर की सूचना पर भवाली थाना क्षेत्रार्न्तगत सेनोटोरियम के पास से गिरफ्तार किया गया पुलिस टीम ने उनके कब्जे से एक लैपर्ड (गुलदार) की खाल व 03 लेपर्ड दाँत बरामद किये हैं।

द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बरामद खाल की लम्बाई करीब 7 फीट व चौढ़ाई करीब 4 फीट है। क्योंकि लेपर्ड शेड्यूल 1 सूची का जानवर है अभियुक्तगणों के विरूद्व थाना भवाली में वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह यह लैपर्ड की खाल भवाली वन प्रभाग से लेकर आया है, जो करीब एक वर्ष पुरानी है तथा जिसको जंगल में फन्दा लगाकर गले में किसी धारदार हथियार से मारा गया है। वह पहले भी कई बार अवैध वन्य जीव अंगो की तस्करी पहाड़ो से उत्तर प्रदेश व दिल्ली आदि राज्यों में कर चुके है। दोनों इस लैपर्ड की खाल को उत्तराखण्ड में किस-किस से प्राप्त करते है तथा उत्तर प्रदेश में किस-किस को सप्लाई करते है इस सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें -  कोर्ट ने अमित तोमर को दी बड़ी झटका, 25 करोड़ का दावा ठोका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *