Sunday, October 25News That Matters



सल्ट के अमर वीर सपूतों के शहीद दिवस पर कल खुमाड पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे कर्नल कोठियाल – आप

कल सल्ट के खुमाड पहुंचकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे कर्नल कोठियाल – आप

 

सल्ट के अमर वीर सपूतों के शहीद दिवस पर कल खुमाड पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे कर्नल कोठियाल – आप

खुमाड गोलीकांड की 79 वीं बरसी पर कल आप पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल सल्ट के खुमाड स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। सल्ट क्षेत्र के लगभग सभी गांवों से आजादी के आंदोलन की अलख जगी थी, लेकिन खुमाड़ गांव एक ऐसा गांव है जहां 5 सिंतबर 1942 को 4 अमर शहीदों की शहादत से ये पूरा क्षेत्र हमेशा के लिए अमर हो गया।

पांच सितंबर 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो मुहिम के दौरान यहां सैकडों लोगों की भीड जुटी थी, जिसे तितर बितर करने के लिए अंग्रेजों ने इस सभा में अंधाधुंध गोलियां चलवा दी थी, और इस गोलीकांड में दो सगे भाई खीमानंद , गंगाराम समेत बहादुर सिंह और चूड़ामणि जी हमेशा के लिए शहीद हो गए। इस गोलीकांड में दर्जनों आंदोलनकारी भी घायल हुए और इन्हीं वीर अमर शहीदों की याद में इस इलाके में हर वर्ष ,ये शहीद दिवस समारोह मनाया जाता है।

यहां के वीर शहीदों के आगे अंग्रेज कभी भी टिक नहीं पाए, और यहां हमेशा ही अंग्रेजों को नाकों चने चबाने पडते थे। ये वो वीर भूमि है जिनको याद कर हर प्रदेशवासी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है।

इस कार्यक्रम में कर्नल अजय कोठियाल समेत पार्टी उपाध्यक्ष दीपक बाली,शिशुपाल रावत और आप कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे और खुमाड़ जाकर शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी की पहल पर अग्निपथ योजना पर पूर्व सैनिकों से हुवा विचार विमर्श, राज्य पुलिस बलों में भर्ती में प्राथमिकता के साथ हॉर्टीकल्चर से भी जोड़ने पर बनेगी रूपरेखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *