Friday, September 4News That Matters


उत्तराखंड :में फर्जी दस्तावेज पर नौकरी पाने वाले दो सहायक अध्यापक सस्पेंड

ऊधमसिंह नगर में फर्जी दस्तावेज पर नौकरी पाने वाले दो सहायक अध्यापक सस्पेंड
सितारगंज के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोठा के नत्थू लाल की तरफ से नौकरी ज्वाइन करते समय जो स्थायी निवास प्रमाणपत्र एसडीएम निरस्त कर चुके थे। बाजपुर ब्लाक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोगीपुरा में तैनात सहायक अध्यापक मनोज कुमार की बीएससी के प्रमाण पत्र व मार्कशीट फर्जी पाई गई।

रुद्रपुर : फर्जी दस्तावेज पर नौकरी पाने वाले दो शिक्षक निलंबित कर दिए गए हैं। एक सहायक अध्यापक पर फर्जी बीएससी की मार्कशीट व दूसरे पर फर्जी स्थायी निवास प्रमाणपत्र लगाने का आरोप है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने दोनों को निलंबित कर दिया है। वर्तमान में दोनों बाजपुर व सितारगंज में तैनात थे।

शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन शिक्षा विभाग की ओर से किया जा रहा है। सितारगंज ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोठा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात नत्थू लाल के शैक्षिक प्रमाणपत्रों सहित निवास प्रमाणपत्र की जांच की गई। जांच में पता चला कि नत्थू लाल की तरफ से नौकरी ज्वाइन करते समय जो स्थायी निवास प्रमाणपत्र लगाया गया है, वह पूर्व में एसडीएम निरस्त कर चुके थे। अब जांच में फर्जी स्थायी प्रमाण पत्र पाए जाने पर नत्थू लाल को निलंबित कर बीईओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

 

दूसरे मामले में बाजपुर ब्लाक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोगीपुरा में तैनात सहायक अध्यापक मनोज कुमार की शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच की गई तो बीएससी के प्रमाण पत्र व मार्कशीट फर्जी पाई गई। इस आधार पर शिक्षक को निलंबित कर बीईओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। निलंबित शिक्षकों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया जा सकता है। दोनों करीब 10 साल से नौकरी कर रहे थे। जिला शिक्षा बेसिक अधिकारी एके सिंह ने बताया कि जांच में बीएससी की फर्जी मार्कशीट व प्रमाण पत्र पाए जाने पर दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  आगामी नगर निकाय चुनावों में भाजपा के नेतृत्व में शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी:धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *