Tuesday, November 3News That Matters



हरिद्वार: गंगा पार करते समय तेज बहाव में बहा युवक, शराब के नशे में लगाई थी शर्त

हरिद्वार में शराब के नशे में गंगा पार कर रहा 32 वर्षीय युवक तेज बहाव में बह गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। नगर कोतवाल अमरजीत सिंह के मुुताबिक बृहस्पतिवार की देर शाम उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी 32 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ बन्नी ने शराब पी थी।

 

बन्नी पिछले कई सालों से सीसीआर टावर के पास झुग्गी झोपड़ी में रहता था। शाम के समय बन्नी के कुछ दोस्तों ने गंगा पार करने के लेकर उससे शर्त लगाई। शराब के नशे में बन्नी ललतारौ पुल के पास गंगा में उतर गया और गंगा को पार करने लगा।

 

बताया जाता है कि बन्नी तैरकर पार पहुंच गया था। वहां से फिर वापसी के वक्त पानी के तेज बहाव में बह गया। सुरेंद्र को बहते देख लोगों ने शोर मचाया तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके साथ ही गोताखोरों ने भी उसकी तलाश में अभियान शुरू किया। वहीं सूचना मिलने पर सुरेंद्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। नगर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री से अवस्थापना विकास हेतु वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने का अनुरोध किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *