Saturday, October 24News That Matters



देहरादून: स्मार्ट सिटी के गड्ढे में गिरी स्कूटी, दो बच्चों समेत चार व्‍यक्ति घायल

देहरादून। देर रात स्मार्ट सिटी की ओर से पलटन बाजार में खोदे गए गड्ढे में स्कूटी सवार परिवार गिर गया। हादसे में पति-पत्नी को हल्की चोटें आईं हैं, जबकि दोनों बच्चों के आंख और सिर पर चोट लगी है। स्मार्ट सिटी की ओर से पलटन बाजार में लंबे समय से डक्ट बनाने का काम किया जा रहा है, जिसके चलते यहां से गुजरने वालों के लिए दिक्कत उठानी पड़ रही है। गुरुवार रात करीब सवा दस बजे लाल फूल भंडार के मालिक संजय आनंद दुकान बंद करके परिवार सहित स्कूटी से घर के लिए निकल रहे थे। रास्ते में गड्ढा न दिख पाने के कारण वह स्कूटी समेत गड्ढे में जा गिरे। हादसे के बाद आधी स्कूटी गड्ढे के अंदर चली गई। दंपति व बच्चे गड्डे में गिरने से बच गए, लेकिन वह इधर-उधर सड़क पर गिर गए।

हादसे के बाद कुछ दुकानदार मौके पर पहुंचे और चारों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि जहां पर हादसा हुआ, वहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि पीड़ि‍त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  मंत्री धन सिंह रावत ने कहा, विद्यालयों में नहीं होगी शिक्षकों की कमी, पठन-पाठन पर रहेगा जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *