Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड: सड़कों पर चला ‘पति-पत्नी और वो’ का ड्रामा, प्रेमिका ने युवक को चप्पलों से पीटकर निकाला दिवाला

उत्तराखंड: सड़कों पर चला ‘पति-पत्नी और वो’ का ड्रामा, प्रेमिका ने युवक को चप्पलों से पीटकर निकाला दिवाला

 

 

पत्नी के साथ बाजार जा रहे प्रेमी का जब प्रेमिका से सामना हुआ तो युवक को जान बचाना भारी पड़ गया। एक तरफ जहां प्रेमिका ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। वहीं दूसरी तरफ पत्नी भी उसे बीच बाजार में धक्का देकर चली गई। पुलिस के पास इस मामले में कोई शिकायत नहीं पहुंची है।

 

शादीशुदा युवक का एक युवती से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस का कहना है कि युवती अगर शिकायत करती है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिडकुल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले शादीशुदा युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने खुद को अविवाहित बताया हुआ था।

 

पत्नी के साथ बाजार में खरीदारी करने गया था युवक
बुधवार की शाम को युवक अपनी पत्नी के साथ बाजार में खरीदारी करने के लिए जा रहा था। इस दौरान उसकी प्रेमिका भी बाजार में खरीदारी करने के लिए आई थी। जहां दोनों आपस में टकरा गए। युवक को देखकर युवती की उसकी तरफ बढ़ी तो युवक अनजान बन गया। जिसके बाद प्रेमिका आक्रमक हो गई।

युवती ने युवक को चप्पलों से जमकर पीटा
युवक की पत्नी ने बीच बचाव किया तो मामले की पोल खुल गई। इसके बाद युवती ने आरोपी युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। इसके साथ ही युवक की पत्नी भी उसे धक्का देते हुए वहां से चली गई। पति-पत्नी और वो के इस ड्रामे को देखने के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने शिष्टाचार भेंट की।

किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं
बताया जा रहा है कि युवक सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *