Saturday, October 24News That Matters



उतराखंड. भीषण सड़क हादसे में सीपीयू दरोगा की दर्दनाक मौत लोकेशन – काशीपुर

भीषण सड़क हादसे में सीपीयू दरोगा की दर्दनाक मौत
लोकेशन – काशीपुर

 

एंकर -काशीपुर में कार और ट्रक के भीषण सड़क हादसे में एक सीपीयू दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई है, दर्दनाक सड़क हादसे की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर फैली हुई है।

 


आपको बता दें ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में आज प्रात लगभग 04 बजे के करीब बाजपुर रोड पर ट्रक और कार की भिड़ंत में सीपीयू में तैनात दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान सीपीयू उधमसिंह नगर के काशीपुर में तैनात दरोगा पवन भारद्वाज के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि सीपीयू दरोगा अपनी ड्यूटी खत्म कर अपनी कार में सवार हो थाना आईटीआई क्षेत्र में मौजूद अपने घर की ओर जा रहे थे कि तभी ताजपुर की ओर से आते एक तेज गति के ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी,ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जहां कार के परखच्चे से फेल गए तो वही सीपीयू दरोगा पवन भारद्वाज की मौके पर ही दुखद मौत हो गई,


सीपीयू काशीपुर में तैनात पवन भारद्वाज का शव इस हादसे के बाद कई घंटों तक कार में ही फंसा रहा जिसको बाद में क्रेन व कटर की सहायता से कार के अगले हिस्से को काटकर उसे बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
इस भीषण सड़क हादसे में सीपीयू दरोगा की दर्दनाक मौत से पुलिस महकमे में गहरा शोक फैला हुआ है जब हादसे से मुतालिक काशीपुर अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने गमजदा स्वर में कहा कि दरोगा पवन भारद्वाज कि पुलिस महकमा भरपाई नहीं कर सकता ऐसे दुख की घड़ी में पूरी खाकी उनके परिजनों के साथ खड़ी है।
बाइट – प्रमोद कुमार /अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सेवक सदन में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *