Sunday, October 25News That Matters



उतराखंड. 22 बैटल: धामी सरकार और बीजेपी संगठन की नब्ज टटोलने उत्तराखंड आ रहे जेपी नड्डा, 20 व 21 अगस्त का देहरादून में तय हुआ ताबड़तोड़ बैठकों का शेड्यूल

देहरादून: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 व 21 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का देहरादून दौरे का प्रोग्राम तय हुआ है।पहले चुनावी तैयारियों को परखने आ रहे नड्डा का दौरा हल्द्वानी का होने की बात कही जा रही थी। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि जेपी नड्डा 20 अगस्त को सुबह 10 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और उनका भानियावाला, छिद्दरवाला, नेपाली फार्म, रायवाला में पार्टी नेता-कार्यकर्ता ज़ोरदार स्वागत करेंगे। जेपी नड्डा भूपतवाला स्थित होटल में रुकेंगे और यहीं पार्टी की तमाम बैठकें एक के बाद एक होंगी।

20 अगस्त को जेपी नड्डा की बैठकों का शेड्यूल

 

नड्डा पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, मोर्चों के अध्यक्षों और महामंत्रियों के साथ मिशन 2022 की तैयारियों पर मंथन करेंगे। शाम चार बजे सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्रियों के साथ अलग से बैठक होगी

21 अगस्त को जेपी नड्डा रायवाला में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जिलाध्यक्षों, नगर निगम और डीसीबी अध्यक्षों के साथ भी बैठक करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष शाम को हरिद्वार में साधु-संतों से भी मुलाकात करेंगे।

दरअसल बीजेपी रामनगर चिंतन शिविर में अगले तीन-चार महीनों का रोडमैप पहले ही खींच चुकी है। अब नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी होने के बाद पार्टी अध्यक्ष राज्य सरकार और पार्टी संगठन की नब्ज टटोलकर बाइस बैटल को लेकर रिपोर्ट लेकर जाएंगे। माना जा रहा है कि जेपी नड्डा बदले हालात जिसमें कांग्रेस की तरफ से नए अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सीएम हरीश रावत को कैंपेन कमेटी अध्यक्ष बनाने और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा कर्नल अजय कोठियाल को AAP का सीएम चेहरा घोषित करने के बाद बीजेपी की रणनीति को नए सिरे से धार देकर जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को 20 करोड़ 44 लाख 16 हजार की लागत से विकास खंड अगस्त्यमुनि के कोठगी में बनने वाले नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *