Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का विरोध प्रदर्शन जारी हैं। तीर्थ पुरोहितों ने भरी हुँकार मुख्यमंत्री आवास का करेगे घिराव

तीर्थ पुरोहितों ने भरी हुँकार मुख्यमंत्री आवास का करेगे घिराव

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का विरोध प्रदर्शन जारी हैं. इसी कड़ी में देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं किए जाने से आक्रोशित तीर्थ पुरोहितों ने देवप्रयाग में सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही नारेबाजी करते हुए संगम पर राज्य सरकार का पुतला भी फूंका. इस मौके पर तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि जब तक सरकार देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं करती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा.साथ ही तीर्थ पुरोहितों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सरकार देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं करती तो उनके द्वारा 17 सितंबर को चारधाम हकहकूधारी महापंचायत की अगुवाई में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा.

बाइट -कृष्णकांत कोटियाल अध्यक्ष चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत

बाइट- गुड्डी देवी तीर्थ पुरोहित समाज

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक निर्णयों और विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *