Saturday, October 24News That Matters



उतराखंड. ख़बर देहरादून से : कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा मामला – शासन को मिली जांच रिपोर्ट, कही अधिकारी-कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय

ख़बर देहरादून से : कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा मामला – शासन को मिली जांच रिपोर्ट, कही अधिकारी-कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच हुए हरिद्वार के कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग में फर्जीवाडे की जांच रिपोर्ट शासन को प्राप्त हो गई है

सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने जांच रिपोर्ट प्राप्त होने की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक, अब जल्द ही शासन जांच रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर टेस्टिंग से जुड़े सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका तय करेगा।
माना जा रहा है कि रिपोर्ट में गंभीर आरोप होने पर शासन कर्मचारियों पर निलंबन की कार्यवाही भी कर सकता है।
बता दे कि मामला उजागर होने के बाद शासन ने हरिद्वार के जिलाधिकारी को जांच का आदेश दिया था। जिलाधिकारी ने यह जिम्मा मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सौरभ गहरवार को सौंपा था। सीडीओ को जांच रिपोर्ट 15 दिन में देनी थी लेकिन उन्हें जांच पूरी करने में सवा दो महीने का वक्त लग गया। जांच में एक लाख से अधिक मोबाइल नंबरों का सत्यापन हुआ। जिलाधिकारी ने शासन को मंगलवार को जांच रिपोर्ट सौंप दी है।
सचिव स्वास्थ्य के मुताबिक, अभी जांच रिपोर्ट नहीं देखी है लेकिन जल्द से जल्द इसका अध्ययन करके कोरोना टेस्टिंग से जुड़े सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। आरोपों की गंभीरता के हिसाब से एक्शन होगा। सूत्रों का कहना है कि शासन इस मामले में निलंबन की कार्रवाई भी कर सकता है।

यह भी पढ़ें -  डीएम सविन बंसल ने 30 लाख की लागत से 17 हाई प्रेशर डी-वाटरिंग पंप खरीदे, संबंधित एजेंसियों को किए हैंडओवर  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *