Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड: घनसाली मोटर मार्ग पर पानी के टैंकर और स्कूटी की टक्कर, युवक की मौके पर मौत

उत्तराखंड: घनसाली मोटर मार्ग पर पानी के टैंकर और स्कूटी की टक्कर, युवक की मौके पर मौत
टिहरी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला टिहरी के घनसाली से सामने आया है। यहां मंगलवार की सुबह टिहरी के एक परिवार के लिए अमंगल लेकर आई। घनसाली मोटर मार्ग पर सुबह तेज रफ्तार टैंकर ने एक स्कूटी सवार को रौंद दिया ।

हादसें में युवक की मौेके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है
बता दें कि टिहरी घनसाली में ज़ीरो ब्रिज के समीप तेज रफ्तार एक पानी के टैंकर ने स्कूटी में चढ़ गई।हादसे में स्कूटी सवार यवुक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानिए लोगों ने आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है मृतक युवक किशन सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम टुंगरी, पोस्ट बनोली, जिला चमोली का रहने वाला थै। वह SSC कंपनी, THDC के अंतर्गत कार्यरत था। सुबह वह किसी काम के सिलसले से जा रहा था तभी ये हादसा हो गया। जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में नियुक्त दायित्व धारियों से मुख्यमंत्री ने की भेंट जन समस्याओं के समाधान के साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बनें सहयोगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *