Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड: 18, 19 व 20 को मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, चमोली व देहरादून के लिए 18, 19 व 20 में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में इसके बाद बारिश में तेजी आने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, 18 को नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश व तीव्र बौछार पड़ सकती हैं। गढ़वाल मंडल के भी कुछ जिलों में बारिश संभावित है। 19 को नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, चमोली व देहरादून में कहीं कहीं तीव्र बौछार, भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 20 को भी राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में तीव्र बौछार, भारी से बहुत बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें संवेदनशील इलाकों में हल्के सेमध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने, पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं कहीं सड़क अवरुद्ध होने, नालों और नदियों का अतिप्रवाह, मैदानी इलाकों में जल भराव हो सकता है। लोगों से बारिश के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है। वहीं आज नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं मध्यम बारिश व तीव्र बौछार हो सकती है। लेकिन कोई अलर्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें -  भाजपा कांग्रेस के बीच 20 सालों से चल रहा फ्रेंडली पॉलिटिक्स गेम, दोनों पार्टियों की मिलीभगत का खामियाजा उत्तराखंड की जनता भुगत रही:कर्नल कोठियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *