Sunday, October 25News That Matters



हरदा ने कहा त्रिवेन्द्र जी बधाई आपने कुछ उज्याड़ू बल्द और बकरियों की नाराजगी भी झेली थी ! पूरी ख़बर

हरदा ने कहा त्रिवेन्द्र जी बधाई
आपने कुछ उज्याड़ू बल्द और बकरियों की नाराजगी भी झेली थी ! पूरी ख़बर

 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश
रावत ने फेसबुक पर लिखा है कि
Trivendra Singh Rawat को बधाई, वो टेक होम राशन की योजना के पक्ष में आकर खड़े हुये हैं। आपको स्मरण होगा कि एक बार पहले भी बड़ी प्रभावी कोशिश हुई कि पुष्टाहार के क्षेत्र में काबिज एक बड़े नाम को हमारा पुष्टाहार दे दिया जाए। डोईवाला क्षेत्र की महिला स्वयं सहायता समूह की अपील पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उस समय हस्तक्षेप कर कुछ उज्याड़ू बल्द और बकरियों की नाराजगी भी झेली थी,

 

आज फिर वो #टेक_होम_राशन के पक्ष में आये हैं। अधिकारियों से कहलाया जा रहा है कि इसके लाभार्थियों की संख्या बहुत सीमित है, बहुत सीमित स्वयं सहायता समूह टेक होम राशन की स्कीम्स के साथ जुड़े हुए हैं।
मैं कहना चाहता हूँ कि आशा का दिया है टेक होम राशन की स्कीम, महिला उद्यमिता की तरफ और एक दिया भी राह दिखाने के लिए काफी होता है, यहां तो कई दीपक हैं जिनकी जगमगाहट से महिलाओं में आशा का संचार हो रहा है। कुछ लोग तर्क दे रहे हैं कि इनमें अमुक-अमुक तत्वों की कमी है, देश के प्रत्येक अनाज के अंदर किसी न किसी तत्व की कमी होती है, क्योंकि मिट्टी से वो तत्व आते हैं। हमारे यहां की मिट्टी में कुछ ऐसे तत्वों की कमी है

 

जिनको दूसरे तरीके से सप्लीमेंट किया जा सकता है, उसके लिए आवश्यक नहीं है कि हम अपने घर अनाज खाना छोड़ दें और उसके लिए आवश्यक नहीं है हम अपनी गर्भवती बहनों, वृद्धा माताओं व बालकों को पुष्टाहार जो हमारे स्थानीय पदार्थों के आधारित हो उसको देना छोड़ दें। ये बेहूदे तर्क मुझे यह कहने के लिए बाध्य कर रहे हैं कि इस षड्यंत्र में जितने लोग भी सम्मिलित हैं, कांग्रेस की सरकार आएगी तो उन सब षड्यंत्रकारियों का चेहरा पर्दाफाश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने डेंगू रोग की रोकथाम के लिए निकाय स्तर पर की गई कार्यवाही को लेकर समीक्षा की। इस दौरान डा. अग्रवाल ने ‘नो संडे नो हॉलीडे’ को लेकर उच्चाधिकारियों से सप्ताह में तीन दिन में इसकी मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *