Sunday, October 25News That Matters



उतराखंड लक्सर जंगल में कच्ची शराब बनाई जा रही थी मौके पर पुलिस ने किया 1 गिरफ्तार

लक्सर : उत्तराखंड में कच्ची शराब का कारोबार बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर हरिद्वार के लक्सर और ग्रामीण क्षेत्रों से अक्सर कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री के भंडाफोड़ के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन आबकारी विभाग आंखें मूंदे है। बता दें कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र से एक बार फिर से ऐसा ही मामला सामने आया है। लक्सर के रायसी चौकी पुलिस ने आज कच्ची शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

आपको बता दें कि रायसी चौकी क्षेत्र के पुरवाला गांव के घने जंगलों में बनाई जा रही कच्ची शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके पर पुलिस ने शराब बनाने की भट्टी को नष्ट किया औऱ साथ कई सौ लीटर लहन नष्ट किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकी इंचार्ज विनय मोहन त्रिवेदी ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की और मौके से 200 लीटर लहन को नष्ट किया और साथ ही उपकरणों को कब्जे में लिया। पुलिस ने कच्ची शराब बनाते हुए अभियुक्त मोनू उम्र 27 वर्ष निवासी पुरवाला थाना कोतवाली लक्सर को मौके से गिरफ्तार कर शराब बनाने के उपकरण जब्त किए। भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की जिसे नष्ट किया गया। जंगलों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है

यह भी पढ़ें -  आगामी नगर निकाय चुनावों में भाजपा के नेतृत्व में शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी:धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *