Friday, September 4News That Matters


नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने अल्बम “तीलू रौतेली – त्वेसी माफ़ी मांगदा” का किया विमोचन किया

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने
अल्बम “तीलू रौतेली – त्वेसी माफ़ी मांगदा” का किया विमोचन किया

 

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आज अपने निज निवास पर सूबे की भाजपा सरकार द्वारा उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से पुरस्कार वितरण में की गई व्यापक धांधली पर कटाक्ष करती म्यूज़िक अल्बम “तीलू रौतेली – त्वेसी माफ़ी मांगदा” का विमोचन किया।

“उलार म्यूजिक एंड मीडिया” द्वारा प्रस्तुत म्यूज़िक अल्बम में गीतकार व गायक कमल जोशी तथा संगीत प्रवीण कुमार द्वारा दिया गया है.

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पुरस्कार वितरण में धांधली करते हुए बीजेपी से जुड़ी लगभग 10 से अधिक महिलाओं को शामिल कर वीर बाला तीलू रौतेली के अपमान के साथ साथ देवभूमि की उन सभी महिलाओं का अपमान भी किया है जो अपने निजी संसाधनों से निरन्तर उत्तराखंड के और पहाड़ के मानवीय, सामाजिक व महिला उत्थान आदि कार्यों से जुड़ी हुई हैं।

इसी पीड़ा को लोकगायक कमल जोशी जी ने एक शानदार गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया है जिसके लिये उन्हें साधुवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

म्यूज़िक अल्बम के विमोचन के अवसर पर लोकगायक कमल जोशी, गिरीश चन्द्र पुनेड़ा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, सीताराम नौटियाल, नवीन सिंह पयाल, प्रदेश सचिव दिनेश भट्ट, बलबीर रजवार, सौरभ थपलियाल व अन्य मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें -  मल्लिका खत्री बनी कौलागड़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता-धस्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *