Saturday, September 5News That Matters


भराड़ीसैंण 15 अगस्त ! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष प्, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया साथ ही परिसर में पौधे भी रोपित किये गये

 

भराड़ीसैंण 15 अगस्त ! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने आज़ादी के अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया साथ ही परिसर में पौधे भी रोपित किये गये

भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी में आज़ादी के अमृत महोत्सव पर मुझे ध्वजारोहण करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है । उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र एवं प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है उन्होंने कहा है कि प्रदेश की समृद्धि एवं ख़ुशहाली में उत्तराखंड के हर व्यक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता संग्राम एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण में हुए शहीदों को नमन करते हुए

कहा कि प्रदेश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के प्रति वो अपनी सद्भावना प्रकट करते हैं।उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी स्थापित होना उत्तराखंड के लोगों के जन भावनाओं का सम्मान है।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को पारितोषिक के रूप में 24 बच्चों को 5-5 सौ एवं 30 बच्चों को दो-दो हजार रुपये के चेक भी भेंट किए गए।
इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, थराली विधायक मुन्नी देवी, विधानसभा के शोध अधिकारी प्रमोद पांडेय सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी सहित स्कूलों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गांव से बाहर निवास करने वाले उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति को अपने गांव के विकास में योगदान देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *