Saturday, October 24News That Matters



उत्तरकाशी जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

उत्तरकाशी जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। गंगोत्री और यमुनोत्री में तीर्थ पुरोहितों ने ध्वजारोहण किया। जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। साथ ही चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। नेलांग बॉर्डर पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और सेना ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही सीमा सड़क संगठन के जवानों नागणी, कमांद, सुक्की टॉप, भैरव घाटी और नेलांग में ध्वजारोहण

करीब 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भ्यूंडी बुग्याल में आजादी का महापर्व मनाया गया। भ्यूंडी बुग्याल में छानियों में रहने वाले ग्रामीणों ने ध्वजारोहण किया। साथ ही जंगलों में गाये जाने वाले लोक गीतों भी पेश किए। पुलिस लाइन ज्ञानसू में स्वतंत्रता दिवस के अवसर ध्वजारोहण पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने जिला पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

वहीं, नौगांव रेंज की डामटा वन चौकी में रेंज अधिकारी साधु लाल ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरकाशी की ओर से जनपद में 200 से अधिक स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तरकाशी खेल विभाग के मनेरा स्टेडियम में जिला क्रीड़ाधिकारी निधि बिंजोला ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही जनपद के कई विद्यालयों में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें छात्रों व शिक्षकों ने पौधा रोपण कर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी सविन बंसल ने जंगलों से गुजर रही बाधित विद्युत लाइन का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया, बजट जारी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *