Saturday, October 24News That Matters



स्वतंत्रता दिवस: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

स्वतंत्रता दिवस: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया।

इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण कार्यक्रम में मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई वहीं, इसके बाद सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत सरकार की ओर से आजादी काअमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हालांकि, कोरोनाकाल में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जाएगा। इस बार सोशल मीडिया पर आजादी के अमृत महोत्सव की धुन सुनने को मिलेगी।

इसके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के निर्देशों पर विभिन्न स्कूलों की ओर से विशेष तैयारी की गई है। हालांकि, स्कूलों में सूक्ष्म कार्यक्रम का आयोजन कर झंडारोहण किया जाएगा। सभी स्कूलों की ओर से राष्ट्रगान का एक वीडियो बनाया गया है। सभी वीडियो को एक साथ जोड़कर रविवार को सीबीएसई की वेबसाइट समेत सोशल मीडिया पर जारी किया जाएगा।

सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों की ओर से वीडियो बोर्ड को उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं, केंद्रीय स्कूल के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह झंडारोहण के दौरान सभी शिक्षक, छात्र व उनके अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर राष्ट्रगान का गायन करेंगे। इस संबंध में सभी स्कूल प्रबंधकों को सूचित कर दिया गया है।
पुलिस लाइन में होगा मुख्य कार्यक्रम
75वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन रेसकोर्स पुलिस लाइन में होगा। सीएम धामी कार्यक्रम में तिरंगा फहराएंगे। देहरादून के परेड मैदान के अब तक तैयार न हो पाने के कारण लगातार दूसरे साल रेसकोर्स में मुख्य आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें -  भारत सरकार के स्तर पर केन्द्र के तकनीकी संस्थानों को जोशीमठ के अन्तर्गत आपदाग्रस्त क्षेत्र की अध्ययन रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने हेतु टाईमलाइन दी गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *