Saturday, October 24News That Matters



अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में उत्तराखण्ड में अन्नोत्सव आयोजित किया जायेगा

अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में उत्तराखण्ड में अन्नोत्सव आयोजित किया जायेगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश

अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में (नवरात्रि के दौरान) उत्तराखण्ड में अन्नोत्सव आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि कोविड-19 के दृष्टिगत आम जन को राहत दिये जाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’’ के प्रति लोगों जागरूक किया जाय। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्त्योदय एवं प्राथमिक परिवार के राशनकार्ड धारकों को मई से नवम्बर 2021 तक 05 किग्रा निःशुल्क खाद्यान निःशुल्क वितरित किया जा रहा है।

अन्नोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत लाभार्थियों को राज्य के सभी 9230 सरकारी राशन की दुकानों में खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लाभार्थियों के साथ ऑनलाईन संवाद भी किया जायेगा।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के साथ सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, संस्कृति विभाग, आईटीडीए तथा एनआईसी की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाय।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचि शैलेष बगोली, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति भूपाल सिंह मनराल, अपर सचिव श्री प्रताप सिंह शाह, अपर आयुक्त  पी.एस. पांगती, संयुक्त आयुक्त डॉ. एम एस विसेन उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में सब्जियों की तरह ही फलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी विभिन्न स्तरों पर काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *