Saturday, April 18News That Matters

रुद्रपुर:महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ भैंसा गाड़ी पर खड़े होकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

रुद्रपुर। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ भैंसा गाड़ी पर खड़े होकर जुलूस निकाला। उन्होंने सरकार पर महंगाई रोकने में असफल होने का आरोप लगाया।

 

रविवार को महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मोनिका ढाली की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ट्रांजिट कैंप के चामुंडा मंदिर पर एकत्र हुए। उन्होंने भैंसा गाड़ी में बैठकर प्रदर्शन किया और गोल मढ़ैया तक जुलूस निकाला। महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि देश में अच्छे दिन लाने का सपना दिखाने वाली भाजपा अब देश के करोड़ों लोगों के आंखों की किरकिरी बन गई है। आज देश में अराजकता का माहौल है। किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। महंगाई चरम पर है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। नौजवान रोजगार के लिए परेशान हैं और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मुखर हैं।

उन्होंने कहा कि जनता छोटी-छोटी समस्याओं के लिए परेशान है। भाजपा को इससे कोई लेना देना नहीं है। वह सिर्फ प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने के काम में जुटी है। नजूल भूमि पर लोगों को मालिकाना हक सरकार नहीं दे सकी है। उन्होंने कहा कि जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि गैस सिलिंडरों के दामों में हुए इजाफे ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। खाद्य पदार्थों के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है लेकिन डबल इंजन की सरकार महंगाई नहीं रोक पाई है। 

यह भी पढ़ें -  मंसूरी में शहीद स्मारक जाकर आप कार्यकर्ताओं ने की शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित और कहा बनाकर रहेंगे शहीदों के सपनों का उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *