Friday, September 4News That Matters


बोले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत : भाजपा के नेता, मेरे एक छोटे से ट्वीट से घबरा गये

भाजपा के नेता, मेरे एक छोटे से ट्वीट से घबरा गये कि अब वो अपने आपको जाति, धर्म, क्षेत्र निरपेक्ष बता रहे हैं। कह रहे हैं, हम उससे ऊपर हैं। दोस्तों यदि उससे ऊपर किसी का आचरण है तो वो हमारा आचरण है, हम सब धर्मों का आदर करते हैं। मगर हिंदू धर्म की मर्यादाओं के प्रति पूर्णतः समर्पित हैं, दोनों समय पूजा करके खाते हैं। ऋषिमुनि व संत कहीं भी मिलते हैं हम उनके चरणों में शीश नवाते हैं, मगर भाजपा की तरीके से उसमें वर्गीकरण नहीं करते हैं। मैं हिंदू हूंँ, मगर मेरा तत्व निकला हुआ नहीं है, मेरे साथ सत्व जुड़ा हुआ है इसलिये मैं सनातन धर्मवादी हिंदू हूँ। मैं सत्ववादी हिंदू हूंँ अर्थात सनातन धर्मी हिंदू हूं जो वसुदैव कुटुम्बकम व सर्वधर्म समभाव पर विश्वास करता है। मेरा हिंदू जोड़ता है और भाजपा का हिंदुत्व तोड़ता है, विभेद करता है, असहिष्णुता को बढ़ाता है।
#जय_भोलेनाथ 

हरीश रावत की फेसबुक वॉल से 


#uttarakhand

यह भी पढ़ें -  मंत्री गणेश जोशी ने समिति को क्षेत्र में कृषि आधारित गतिविधियों, स्वरोजगार, समूह आधारित उत्पादन, विपणन चैनल मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित भी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *