Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार आज से संभाला

उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार आज से संभाला लिया है
उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष इंदरा ह्रदयेश के निधन के बाद उनकी जगह ली है

 

 

वही पद संभालने के बाद नेता प्रीतम सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस 2022 में उत्तराखंड में सत्ता में आने वाली है।
लोग तथाकथित डबल इंजन की सरकार से निराश हैं
और वे बदलाव चाहते हैं।
उन्होंने 2017 में भाजपा को जबरदस्त जनादेश दिया था, लेकिन वह प्रदेश को एक स्थिर सरकार देने में भी विफल रही। सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ”साढ़े चार साल में तीन मुख्यमंत्री और उनमें से एक को तो केवल चार माह में ही पद छोड़ना पड़ा। दो रावतों (त्रिवेंद्र और तीरथ) ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया।” उन्होंने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता के कारण विकास को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा, अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है, जबकि जरूरी सामान की कीमतें आसमान छू रही हैं।
राज्य सरकार पर भू और खनन माफियाओं के हाथों में खेलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार केवल कांग्रेस ही दे सकती है। यह पूछे जाने पर कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में क्या वह कांग्रेस का मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे, सिंह ने कहा कि पार्टी में काबिल नेताओं की कमी नहीं है और चुनावों के बाद पार्टी हाईकमान जिसे भी इस काम के लिए चुनेगा, उसे हरेक का समर्थन मिलेगा। विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में कांग्रेस में हुए संगठनात्मक बदलाव के तहत पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष जबकि सिंह को राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  मंत्री गणेश जोशी ने भूमि मुआवजा वितरण से जुड़े लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *