Saturday, October 24News That Matters



पेपर लीक पर आर-पार के मूड में मोदी सरकार, धामी ने कहा- मिलेगा त्वरित न्याय

पेपर लीक पर आर-पार के मूड में मोदी सरकार, धामी ने कहा- मिलेगा त्वरित न्याय

 

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का निर्णय करोड़ों छात्रों के भविष्य की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से पेपर लीक जैसे संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा, दोषियों को कठोर दंड मिलेगा तथा परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता और अधिक मजबूत होगी। इससे छात्रों का यह विश्वास भी बढ़ेगा कि उनकी मेहनत और प्रतिभा के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने छात्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उठाए गए इस निर्णायक कदम के लिए प्रधानमंत्री का उत्तराखंड की ओर से आभार एवं अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव पिछले 35 वर्षों से योग की परंपरा को विश्व के कोने-कोने तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *