Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड: बारिश से टूटा पहाड़ा सड़क हुई बंद आफत में जिंदगी जाने पूरी रिपोट

उत्तरखंड में  बारिश से चकराता कालसी रोड पर कोरूवा के पास दिखा पहाड़ी दरकने का खतरनाक नजारा
बताते चले मंगलवार को चकराता कालसी मुख्य मोटर मार्ग पर कोरूवा गाँव के पास लगातार बारिश के कारण एक पहाड़ी दरक गयी पहाड़ी दरकने का खतरनाक नजारा कुछ लोगो ने कैमरे में कैद कर लिया पहाड़ी से चट्टान मलबा गिरने के कारण लगभग छह गंटे ये मुख्य मार्ग बंद रहा साथ ही सड़क को भी नुकसान पहुंचा है। शाम के वक़्त PWD ने JCB से मलबा हटवाकर रास्ता खुलवाया।

 

वहीं मलबा आने से जजरेट के पास से रात से बंद कालसी चकराता मोटर मार्ग शाम तक को खोला गया बताते चलें मंगलवार को देर रात से हो रही बरसात के कारण जौनसार बावर की लाइफ लाइन कही जाने वाली कालसी चकराता मुख्य सड़क एक बार फिर जजरेट की पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण बंद हो गयी जिसके चलते रात से ही सैकड़ों वाहन दिन भर यहाँ फंसे रहे वाहनों की लंबी कतार यहाँ देखने को मिली सबसे ज्यादा नगदी फसलों के वाहनों व काश्तकारो को परेशानियां उठानी पड़ी जिनकी नगदी फसलें सही समय पर मंडीयों तक नहीं पहुँच पाई। पूरे दिन की मशक्कत के बाद शाम तक लगातार मलबा गिरने के बावजूद लोक निर्माण विभाग सहिया के कर्मी मशीनों की मदद से मोटर मार्ग को खुलवाने में कामयाब रहे तब कहीं जाकर लोगो ने राहत की सांस ली हालांकि इन दिनों मुश्किल से कुछ घंटे ही ये सड़क खुल पा रही है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश : 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए प्रभावी प्रयास करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *