Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड धामी सरकर एक्शन में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, प्रभारी सचिवों को 30 दिन का अल्टीमेटम जाने पूरी रिपोर्ट

देहरादून । उत्तराखंड के इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री आनंद वर्धन ने शासन के सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए वित्तीय वर्ष 2021 22 हेतु तमाम योजनाओं, कार्यक्रमों परियोजनाओं हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति हेतु एक माह के भीतर पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. आदेश में स्पष्ट लिखा गया है कि 15 अगस्त तक सभी विभाग के अधिकारी वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति करवा लें, इसके लिए बक़ायदा समय सीमा निर्धारित कर दी है।

अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी इस आदेश से का मकसद चरणबद्ध तरीके से सरकार के कामों को गति देना है. गौरतलब है कि उत्तराखंड में अगले 4 महीनों में चुनाव होने हैं ऐसे में राज्य सरकार इस वर्ष किसी भी प्रकार से किसी भी योजना को आधे अधूरे तरीके से बीच में नहीं छोड़ना चाहती. लिहाजा मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अपर मुख्य सचिव द्वारा यह आदेश जारी किए गए हैं ताकि एक महीने में सरकार द्वारा निर्धारित कार्य को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी जा सके और धरातल पर काम दिखाया जा सके।

यह भी पढ़ें -  मोदी सरकार के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय : धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *