Friday, September 4News That Matters


अतिक्रमण के खिलाफ धामी का निर्णायक अभियान जारी, 12 हजार एकड़ भूमि कब्जामुक्त और सैकड़ों अवैध मजारें ध्वस्त

अतिक्रमण के खिलाफ धामी का निर्णायक अभियान जारी, 12 हजार एकड़ भूमि कब्जामुक्त और सैकड़ों अवैध मजारें ध्वस्त

 

उत्तराखंड के श्री नानक मत्ता साहिब के नानक सागर किनारे बनी अवैध मजार को धामी सरकार के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। CM धामी बोले- सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, देव सांस्कृतिक स्वरूप सुरक्षित रहेगा।

उधम सिंह नगरः उत्तराखंड के सिखों के तीर्थ स्थल श्री नानक मत्ता साहिब के नानक सागर किनारे अवैध मजार बना दी गई, जिसे धामी सरकार के बुलडोजर ने आज तड़के ध्वस्त कर दिया।

अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि सरकार के निर्देशों के क्रम में डीएम नितिन भदौरिया के दिशा निर्देश पर सिंचाई विभाग की नानक सागर भूमि पर बनी अवैध मजार को एक माह पूर्व नोटिस जारी किया गया था। भूमि संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर आज सिंचाई विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में उक्त अवैध संरचना को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मानते हुए हटा दिया गया।

 

इस कारवाई में अवैध संरचना के नीचे किसी भी प्रकार के कोई अवशेष नहीं मिले। एडीएम श्री उपाध्याय ने बताया कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान सरकार ने निर्देश पर जारी है अभी ऐसी अन्य संरचनाओं को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

 

मुख्यमंत्री धामी का बयान

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभी तक हमारी सरकार ने 12 हजार एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त किया है। हम उत्तराखंड का देव सांस्कृतिक स्वरूप नहीं बिगड़ने देंगे। ये अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड के पौडी वासियों में खुशी, पाबो सेंटर में नार्मल डिलीवरी के साथ, सिजेरियन डिलीवरी भी हो रहीं है ( जिला अस्पताल पौड़ी को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा पीपीपी मोड पर किया जा रहा है संचालित )

अभी तक सैकड़ों मजारें हटी

धामी सरकार ने सरकारी भूमि पर कब्जे कर बनाई गई 593 अवैध मजारों और 42 अन्य धार्मिक संरचनाओं को अवैध मानते हुए उन्हें हटाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *