Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड बड़ी खबर दिन दहाड़े 12 लाख की लूट बाइक सवार बदमाशो ने दिया लूट को अंजाम

रुद्रपुर समाचार आज यहां गल्ला मंडी में दोपहर करीब 2:15 बजे एक कंपनी के कर्मचारी से 12 लाख रुपए लूट लिए गए। व्यापारियों से वसूली करने के बाद यह कर्मचारी मोटरसाइकिल से लौट रहा था, तभी गल्ला मंडी में राज महल होटल के पास इसे दो बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और उसकी बाइक को गिराने के बाद नोटों से भरा थैला छीन कर फरार हो गए। थैले में 1200000 रुपए की रकम थी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसएसपी दिलीप सिंह कुँवर, एसपी सिटी ममता बोरा, एस पी क्राइम मौके पर पहुंच गए और सीएमएस कंपनी के कर्मचारी आदित्य से पूछताछ की। वह उत्तर प्रदेश के बहादुराबाद का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस पूछताछ के लिए उसे कोतवाली ले गई है, हालांकि जिस तरह यह घटना होना बता रहा है, सीसीटीवी फुटेज में ऐसा नहीं आया है। इसलिए पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर भी जांच कर रही है। एसओजी इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया कि युवक जिस तरीके से घटना बता रहा है, वहां लगे सीसीटीवी में ऐसा नहीं आया है हालांकि उन्होंने घटना के फर्जी होने से भी इंकार किया। कहा कि मामला संदिग्ध है और युवक आदित्य से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से व्यापारियों में दहशत है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा का कहना है कि उधम सिंह नगर में व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने घटना पर गुस्सा जाहिर किया। वहीं महामंत्री हरीश अरोड़ा ने भी घटना पर चिंता जताई और कहा पुलिस प्रशासन को व्यापारियों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  आप की सरकार बनते ही ,फ्री बिजली से महिलाओं समेत हर परिवार को मिलेगी राहत - कर्नल कोठियाल,आप वरिष्ठ नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *