Saturday, October 24News That Matters



पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरीश रावत ने कहा खूब दिखाएं, बड़े-बड़े पर्दों पर भी दिखाएं पर भाजपा गर्भधारण करवाने वाले बाप का नाम भी बताए

चुनाव निकट हैं भाजपा फिर से कांठ की हांडी को फिर से चुनावी चुल्हे पर चढ़ाना चाहती है। 2016 में जिस स्टिंग का सहारा लेकर हमारी सरकार बर्खास्त की थी, उसी स्टिंग को लोगों को दिखाकर हमारी छवि धूमिल करने का कुप्रयास कर रहे हैं। मुझे कोई एतराज नहीं, खूब दिखाएं, बड़े-बड़े पर्दों पर भी दिखाएं। मगर राज्य के कुछ और स्टिंग भी चर्चा में आये हैं, उनको भी दिखाने का साहस दिखाएं। भाजपा की नंबर-1, 2, 3, तीनों सरकारें इस स्टिंग के गर्भ से पैदा हुई हैं और सारी दुनिया जानती है कि इस स्टिंग का गर्भधारण कराने वाला कौन है? भाजपा के मीडिया विभाग को हिम्मत करनी चाहिये और यह गर्भधारण करवाने वाले बाप का नाम भी सार्वजनिक रूप से लेना चाहिये, जो अपने उत्पत्तिकर्ता का नाम भूल जाता है, उसे पछताना पड़ता है। इस स्टिंग का गर्भधारण कराने वाला सारे देश में प्रख्यात है। भाजपा को अपनी सरकारों के उत्पत्तिकर्ता का नाम लेते रहना चाहिये।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने रैतासी सड़क का निर्माण तथा ललूडीखाल-फरस्वाणगांव मोटर मार्ग एवं भैंसकोट मोटर मार्ग का डामरीकरण करने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *