Saturday, September 5News That Matters


महाराज जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से खिलाड़ियों ने छुआ सफलता का शिखर

 

महाराज जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से खिलाड़ियों ने छुआ सफलता का शिखर

 

देहरादून। श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) ग्रुप के पूर्व छात्र दिगम्बर सिंह रावत और अमिन्दर सिंह बिष्ट ने अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। हाल ही में नोएडा में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) प्रतियोगिता में दिगम्बर सिंह रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया के खिलाड़ी अंगा को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

मंगलवार को दिगम्बर सिंह रावत और अमिन्दर सिंह बिष्ट ने दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दोनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और दिगम्बर को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

दिगम्बर और अमिन्दर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग और आदिबदरी से प्राप्त की है। अब दोनों उच्च शिक्षा के लिए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि दिगम्बर सिंह रावत और अमिन्दर सिंह बिष्ट मिक्स मार्शल आर्ट में पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। दिगम्बर ने हालिया प्रतियोगिता में 70 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 देशों के 28 खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में खिताबी जीत दर्ज की।

दिगम्बर की इस उपलब्धि से एसजीआरआर ग्रुप के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। दोनों खिलाड़ी भविष्य में अल्टीमेट फाइटिंग चैम्पियनशिप (यूएफसी) में खिताब जीतने का सपना संजोए हुए हैं और इसके लिए निरंतर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कहा पर्यटन एवं आतिथ्य कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से 8,000 से अधिक युवक-युवतियों को प्रशिक्षित प्रदान किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *