Saturday, October 24News That Matters



सीएम धामी ने क्यों कहा नई रेल सेवा से न केवल श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी बल्कि राज्य की धार्मिक पहचान भी और मजबूत होगी स्पेशल रिपोर्ट

 

सीएम धामी ने क्यों कहा नई रेल सेवा से न केवल श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी बल्कि राज्य की धार्मिक पहचान भी और मजबूत होगी स्पेशल रिपोर्ट

 

 

देवभूमि उत्तराखंड और सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। टनकपुर (उत्तराखंड) से तख्त श्री नांदेड़ साहिब (महाराष्ट्र) तक नई रेल सेवा की शुरुआत को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से अब देश के प्रमुख पवित्र स्थलों में से एक नांदेड़ साहिब की यात्रा उत्तराखंड के हजारों श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सकेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने इस महत्वूपर्ण निर्णय के लि प्रधानमंत्री मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल उत्तराखंड के सिख समुदाय और श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करता है, बल्कि प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर से चलने वाली इस रेल सेवा से तराई क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। यह रेल संपर्क सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हुए उत्तराखंड को राष्ट्रव्यापी धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर और सशक्त रूप से स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयासरत है। नई रेल सुविधा उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करते हुए व्यापार, पर्यटन एवं सांस्कृतिक यात्राओं को भी प्रोत्साहित करेगी।

यह भी पढ़ें -  श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी  ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के सराहनीय कार्यों के लिए कैलाश विजयवर्गी को दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *