Saturday, October 24News That Matters



ऑपरेशन कालनेमि की सफलता: 09 बांग्लादेशी नागरिक अब तक किए जा चुके हैं डिपोर्ट — धामी सरकार का बड़ा अभियान जारी

 

ऑपरेशन कालनेमि की सफलता: 09 बांग्लादेशी नागरिक अब तक किए जा चुके हैं डिपोर्ट — धामी सरकार का बड़ा अभियान जारी

 

 

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे *”ऑपरेशन कालनेमि”* अभियान के तहत अवैध व फर्जी रूप से नाम पता बदलकर जनपद में रह रहे व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनाँक 24-11-2025 को कोतवाली पटेलनगर पुलिस को थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर 02 बांग्लादेशी महिलाओं के अवैध रूप से रहने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पटेल नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए देहराखास पटेलगनर क्षेत्र से 01 महिला भूमि शर्मा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना असली नाम बबली खातून पत्नी मो0 मुनजु बताया गया, जिसके कब्जे से पुलिस को भूमि शर्मा के नाम के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड , वोटर आई०डी० व अन्य फर्जी भारतीय दस्तावेज व बबली बेगम के नाम से एक बाग्लादेशी आईडी प्राप्त हुई। उक्त महिला द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध व अनाधिकृत रूप से भारत में निवास करने पर उक्त महिला के विरुद्घ कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-633/2025, धारा 420/467/468/471 भा0द0वि0 व 3 पासपोर्ट अधि0 तथा 14 वदेशी अधि0 पंजीकृत कर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा कारगी रोड कालिंदा विहार फेज 2 थाना पटेलनगर से 01 अन्य संधिक्त महिला को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम बॉबी खातून पुत्री मो० ब्लूमिया पत्नी मो० रूबेल निवासी हाजी गरीपालशा बोगुरा सदर जिला बोगुरा बांग्लादेश उम्र 41 वर्ष बताया, जिसके पास से पुलिस टीम को उसके बांग्लादेशी पहचान पत्र की छायाप्रति प्राप्त हुई, उक्त महिला को हिरासत में लेकर उसे नियमानुसार बांग्लादेश डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के तहत आयोजित एकल गीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति के सुरों से समां बांधा। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की श्वेता ने प्रथम, मुकेश ने द्वितीय और तनॉय ने तृतीय स्थान हासिल किया।

*पूछताछ के विवरण:-*

पूछताछ में अभियुक्ता बबली खातून उर्फ भूमि शर्मा द्वारा बताया गया कि कोविड के दौरान वह अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी, जहाँ अलग-अलग स्थानों पर रहने के बाद वह वर्ष 2021 में देहरादून आ गई तथा वर्ष 2022 में उसने देहरादून निवासी एक व्यक्ति से नाम पता बदलकर विवाह कर लिया तथा देहरादून में ही अलग-अलग स्थानों पर किराए के मकान में रहने लगे। इस दौरान अभियुक्ता द्वारा अपने अन्य परिचितों के माध्यम से भूमि शर्मा के नाम से फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवा लिए। फर्जी दस्तावेज बनाने में अभियुक्ता की सहायता करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी की जा रही है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

हिरासत में ली गयी अन्य बांग्लादेशी नागरिक बॉबी खातून द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह वर्ष 2023 में चोरी छिपे बांग्लादेश से आई थी, तथा उसके बाद से ही देहरादून में अवैध रूप से रहते हुए मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रही है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता:-*

1- बबली खातून उर्फ भूमि शर्मा पत्नी मो0 मुनजु निवासी ग्राम बुढाबूढी, थाना गोविडो गोनम, जिला गायबन्दा, बांग्लादेश, उम्र 28 वर्ष

*अभियुक्ता से बरामदगी*

1- फर्जी आधार कार्ड
2- फर्जी वोटरकार्ड
3- फर्जी राशनकार्ड
4- फर्जी आयुष्मान कार्ड – *(भूमि शर्मा )*
5- 01 बांग्लादेशी आई०डी० – *( बबली बेगम)*

*हिरासत में ली गयी बाग्लादेशी महिला :-*

1- बॉबी खातून पुत्री मो० ब्लूमिया पत्नी मो० रूबेल निवासी हाजी गरीपालशा बोगुरा सदर जिला बोगुरा बांग्लादेश उम्र 41 वर्ष

*बरामदगी :-*

बॉबी खातून पुत्री बुलुमिया के नाम से बांग्लादेशी पासपोर्ट की छायाप्रति

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी के औचक निरीक्षण में थानेदार अनुपस्थित, तत्काल लाइन हाजिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *