Sunday, October 25News That Matters



रजत जयंती पर उत्तराखंड बोले — स्वागत है मोदी जी का!      

 

रजत जयंती पर उत्तराखंड बोले — स्वागत है मोदी जी का!

 

 


देवभूमि उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह में मा0 प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडे एवं सूचना महानिदेशक श्री वंशीधर तिवारी ने बृहस्पतिवार, देर साम को एफआरआई में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को समयबद्व तरीके से चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान गढ़वाल आयुक्त एवं सूचना महानिदेशक ने मुख्य पंडाल, स्टेज डिजाइन एवं लेआउट को लेकर इंजीनियर्स के साथ विस्तार से चर्चा की। साथ ही वीआईपी, वीवीआईपी और कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आम जनता हेतु बैठने की उचित व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकासी आदि व्यवस्थाएं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी, सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी, व्यवस्था अधिकारी रामपाल रावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  हवा में चहलकदमी करते हुए ड्रोन कैमरे ने खोला कच्ची शराब बनाने के अड्डे का राज ड्रोन की मदद से जंगलो व नालों के बीच बनाए गए अड्डे तक पहुंची हरिद्वार पुलिस टीम *आधुनिक टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से अवैध कार्य करने वालों में मचा हड़कंप छुपाकर रखा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *