Saturday, September 5News That Matters


मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की    

मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की

 

उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। मंत्री जोशी ने सांसद बलूनी को उत्तराखण्ड में चल रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा केंद्र से प्राप्त हो रहे सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सांसद बलूनी को “हाउस ऑफ हिमालयस” के उत्पाद भी भेंट किए।

यह भी पढ़ें -  कृषि मंत्री गणेश जोशी से भेंट करते सीबीआई एग्रीकल्चर जनरल इंश्योरेंस के पदाधिकारीगण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *