Friday, September 4News That Matters


मंत्री जोशी ने बताया कि जनहानि के दृष्टिगत दो परिवारों को ₹1-1 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किए गए।    

 

मंत्री जोशी ने बताया कि जनहानि के दृष्टिगत दो परिवारों को ₹1-1 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किए गए।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मखडेती, गल्जवाड़ी और जाखन क्षेत्र के कुल 14 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

मंत्री जोशी ने बताया कि आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के स्वामियों को प्रत्येक परिवार को ₹3.80 लाख की सहायता राशि के 12 चेक वितरित किए गए, वहीं जनहानि के दृष्टिगत दो परिवारों को ₹1-1 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किए गए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुरोध के उपरांत राज्य सरकार ने आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त भवनों के लिए सहायता राशि ₹1.25 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय आपदा प्रभावित परिवारों के लिए अत्यंत राहतदायक और सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान लीला, विधायक प्रतिनिधि किरन, पूर्व ग्राम प्रधान समीर पुंडीर सहित कई लोग उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर:- अब सीएम तीरथ सिंह के लिए ये विधायक अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार , अभी तक तीन विधायक कर चुके पेशकश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *