Saturday, October 24News That Matters



मंत्री जोशी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सड़कों और पुलों के पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

मंत्री जोशी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सड़कों और पुलों के पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के संतला देवी मार्ग, खैरी गांव और आसपास के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और गाजियावाला में क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सड़कों और पुलों के पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी को सुचारू रखने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि यातायात और जनजीवन सामान्य हो सके। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र राहत और पुनर्निर्माण कार्य पूरे किए जा सकें।
इस अवसर पर लीला प्रधान, किरन, ज्योति ढकाल, सपना सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  दून मेडिकल कॉलेज में एमडी की सीटों का बढ़ा दायरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *