Sunday, October 25News That Matters



मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार का निर्णय है कि सैन्यधाम के लोकार्पण से पहले छूटे हुए बलिदानियों के आंगन की मिट्टी भी सैन्यधाम लाकर सम्मिलित की जाएगी    

 

मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार का निर्णय है कि सैन्यधाम के लोकार्पण से पहले छूटे हुए बलिदानियों के आंगन की मिट्टी भी सैन्यधाम लाकर सम्मिलित की जाएगी

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज लैंसडाउन पहुंचकर आगामी 05 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह के कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं और इसकी गरिमा व भव्यता का विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के उपरांत मंत्री ने शहीद सम्मान समारोह और शहीद सम्मान यात्रा 2.O की तैयारियों की समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 1734 बलिदानियों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम लाई जा चुकी है, लेकिन इस प्रक्रिया में लगभग 71 बलिदानी छूट गए थे। इन बलिदानियों के आंगन की पवित्र मिट्टी लाने के लिए दूसरे चरण की शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो 22 सितंबर से 04 अक्टूबर तक चलेगी।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के उपरांत 05 अक्टूबर को लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शहीद परिवारों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार का निर्णय है कि सैन्यधाम के लोकार्पण से पहले छूटे हुए बलिदानियों के आंगन की मिट्टी भी सैन्यधाम लाकर सम्मिलित की जाएगी। यह कदम शहीदों और उनके परिजनों के सम्मान में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें -  उतराखंड. 22 बैटल: धामी सरकार और बीजेपी संगठन की नब्ज टटोलने उत्तराखंड आ रहे जेपी नड्डा, 20 व 21 अगस्त का देहरादून में तय हुआ ताबड़तोड़ बैठकों का शेड्यूल

इस दौरान गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, पौड़ी के मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, उप जिलाधिकारी शालिनी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वीपी भट्ट सहित सैन्य अधिकारीगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *