Sunday, October 25News That Matters



वर्ष 2009 में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे हवलदार विजय सिंह गुसाईं, भोपाल में डमी बम गिरने से हुआ था निधन    

 

वर्ष 2009 में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे हवलदार विजय सिंह गुसाईं, भोपाल में डमी बम गिरने से हुआ था निधन

 

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज बीते जून माह में भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान हादसे से सात गढ़वाल राइफल के उत्तराखण्ड जनपद टिहरी के निवासी दिवंगत हवलदार विजय सिंह गुसाईं के परिवारजनों से उनके विलासपुर काण्डली आवास पहुंचकर भेंट की।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिवंगत हवलदार के परिवारजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार हमेशा सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है।
गौरतलब है कि टिहरी निवासी हवलदार विजय सिंह गुसाईं वर्ष 2009 में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। जून माह में भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान लोहे का डमी बम सिर पर गिरने से उनकी मृत्यु हो गई थी।
इस अवसर पर मां कमला देवी, पत्नी पूजा देवी, रघुवीर सिंह पंवार, लक्ष्मी पंवार, कै.चंदन सिंह, विक्रम कंडारी कै.कुलदीप सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  नई खेल नीति समेत 28 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने लगाई मुहर, जानिए महत्वपूर्ण फ़ैसले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *