Wednesday, December 24News That Matters

मुख्यमंत्री ने पिता स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि पर किया सैनिकों के लिए समर्पित फैसला, परमवीर चक्र सम्मान राशि तीन गुना बढ़ी      

 

मुख्यमंत्री ने पिता स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि पर किया सैनिकों के लिए समर्पित फैसला, परमवीर चक्र सम्मान राशि तीन गुना बढ़ी

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिकों को बड़ा तोहफा दिया है। परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि अब डेढ़ करोड़ दी जायेगी। अभी तक यह राशि 50 लाख रूपये थी। इसके अलावा उन्हें वार्षिक अनुदान राशि के रूप में तीन लाख रूपये मिलते रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि बढ़ाने की घोषणा की थी। सीएम के पिता स्वर्गीय सूबेदार श्री शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि के मौके पर यह समारोह आयोजित किया गया था। सैनिक कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दे दिया है।

परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि में सीधे एक करोड़ रूपये की वृद्धि मुख्यमंत्री की सैनिकों के कल्याण से जुड़े विषयों पर गंभीरता को दर्शाता है। जून 2022 से पहले परमवीर चक्र विजेता को मिलने वाली अनुग्रह राशि 30 लाख रूपये थी। कैबिनेट ने 10 जून 2022 को इस राशि को बढ़ाकर 50 लाख करने का निर्णय लिया। इसके बाद, 14 जुलाई 2022 को इस संबंध में शासनादेश भी जारी हो गया। अब सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एकमुश्त धनराशि को 50 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रूपये कर दिया है।

*“हमारे देश की सीमाएं हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, साहस और बलिदान के कारण सुरक्षित हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह सैनिकों की वीरता, समर्पण और बलिदान का सम्मान करे। उत्तराखंड न केवल देवभूमि है, बल्कि वीरभूमि भी है, जिसने देश को अनेक वीर सैनिक दिए हैं। एक सैनिक और उसके परिवार का जीवन अनुशासन, त्याग और सेवा की मिसाल होता है। राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर ठोस और प्रभावी निर्णय ले रही है।“*
*पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री, उत्तराखंड*

यह भी पढ़ें -  स्टाफ नर्स चयन प्रक्रिया फिर शुरू , शासन ने दिए निर्देश, इस बार चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड कराएगा परीक्षा उत्तराखंड में स्टाफ नर्स की भर्ती कोरोना के चलते कई बार टल गई है ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर फिर कोशिश शुरू कर दी है स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडेय ने इसके निर्देश स्वास्थ्य महानिदेशालय को दिए है साथ ही कहा है कि विभागीय आवश्यकता एवं कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रभावी रोकथाम हेतु स्टॉफ नर्स के सीधी भर्ती के पदों पर शीघ्र भर्ती की तात्कालिकता को दृष्टिगत रखते हुए प्रथम चयन की प्रक्रिया उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद के माध्यम सम्पादित कराये जाने के संबंध में है। इस सम्बन्ध में उत्तराखण्ड अधीनस्थ नर्सिंग (अराजपत्रित) सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2020 के दृष्टिगत शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त उक्त पदों पर चयन की कार्यवाही उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद की जगह उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से कराये जाने का निर्णय लिया गया है। अतः इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है, कि उक्त चयन की प्रक्रिया “उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से सम्पादित कराये जाने हेतु आवश्यक अग्रेत्तर कार्यवाही करने का कष्ट करें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *